फ्री की लत देश के लिए हानिकारक – रूमित सिंह ठाकुर

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि वर्तमान में सरकारे सत्ता पाने के लिए जनता को फ्री की लत लगा रही है,जो देश के युवाओं के लिए हानिकारक है।

रूमित सिंह ठाकुर ने कहा कि अभी वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा हिमाचल में 125 यूनिट बिजली मुफ्त की गई,एवम महिलाओं के लिए एचआरटीसी बसो में किराया आधा किया गया है।

हिमाचल प्रदेश में पहले से ही बिजली विभाग एवम एचआरटीसी विभाग का दिवाला निकला हुआ है। ऐसे में सत्ता वापसी के लिए जनता को इस प्रकार के प्रलोभन देना बिल्कुल गलत है।

रूमित सिंह ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश पर लगभग 60,000 करोड़ का कर्ज़ है,जिसके लिए सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस और बीजेपी सरकार जिम्मेदार है।

बता दें कि जयराम सरकार द्वारा सवर्ण आयोग की मांग पूरा न करने पर देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवम देवभूमि सवर्ण मोर्चा ने इस बार हिमाचल प्रदेश में 68 की 68 विधानसभा सीटों से चुनाव लडने का फैंसला किया है।

रूमित सिंह ठाकुर ने बताया कि इस बार हिमाचल प्रदेश में बहुमत के साथ देवभूमि जनहित पार्टी की सरकार बनेगी,क्योंकि जनता सब कुछ जानती है।

सरकारी कर्मचारियों के विषय में रूमित ने कहा कि ये बहुत ही दुखद है कि सभी नेता आज भी ओल्ड पेंशन ले रहे है लेकिन हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों की पेंशन बहाल नहीं की जा रही है।

रूमित ने ऐलान किया है कि हिमाचल प्रदेश में देवभूमि जनहित पार्टी का कोई भी विधायक पेंशन नही लेगा,लेकिन सत्ता में आते ही देवभूमि जनहित पार्टी सरकारी कर्मचारियों की पेंशन बहाल करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...