
चम्बा- भूषण गूरुंग
मिशन एजुकेशन जो पिछले तीन बरसों से लगातार सरकार के समक्ष बनीखेत के क्षेत्र में सरकारी कॉलेज’ की मांग करता आया है तथा हर मंच पर अपने इस मुद्दे को उठाता आया है, मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा घोषणा किये जाने पर हर्षित है I
गौरतलब है कि ये संगठन शासन एवं प्रशासन से इस माँग को लेकर संघर्षरत रहा है जानकारी देते हुए संगठन महासचिव ओम प्रकाश आज़ाद ने बताया कि इस संगठन के द्वारा छबीस पंचायतों में सर्वप्रथम सर्वे किया गया जिसमें पाया कि अधिकतर आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे सरकारी कॉलेज ना होने के कारण अपनी पढ़ाई छोड़ देते हैं I
तत्पश्चात इन सभी पंचायतों से ग्राम सभा के प्रस्ताव इकट्ठा किये गए जिसमें कि सरकारी कॉलेज की मांग को पारित करवाया गया I इन सभी प्रस्तावों के साथ साथ संगठन द्वारा एक मांगपत्र संलग्न करके मुख्यमंत्री महोदय से माँग की गयी एसडीएम, डीसी के माध्यम से अनेकों बार ज्ञापन सौंपे गए I
मंत्री, विधायकों एवं जनमंच के माध्यम से भी संगठन के द्वारा आवाज़ उठाई गयी Iमुख्यमंत्री महोदय ने घोषणा करके इन तमाम छबीस पंचायतों के बच्चों को लाभांवित किया है आज़ाद ने बताया कि विधानसभा सत्र के दौरान संगठन का एक प्रतिनिधिमंदल मुख्यमंत्री से मिल कर आभार व्यक्त करेगाा
। साथ ही साथ क्षेत्र के लिए एक आधुनिक अस्पताल जिसमें महिलाओं एवं बच्चों का हर तरह से उपचार हो सके मांग रखेगा दूसरी मांग सरकारी आई टी आई की रहेगी सरकार से ये मांगें जल्द पूरा करवाने का हर संभव प्रयास संगठन द्वारा किया जाएगा।
