विधानसभा बजट सत्र मे बोली आशा, कर्मचारियों को पहले जुबानी डरा रहे थे अब चिठिया निकाल रहे

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

कांग्रेस विधायक आशा कुमारी ने सदन में कर्मचारियों के आंदोलन पर सरकार की सख्ती पर मुख्यमंत्री को इशारा कर कहा कि पहले जुबानी डरा रहे थे, अब चिट्ठियां निकाल रहे हैं, आपसे कोई नहीं डरेगा। ओल्ड पेंशन स्कीम का समाधान नहीं निकाला जा रहा। यही अन्य मामलों की बात है।

आशा ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सदन में मजाक में कहा कि अल्बर्ट पिंटो को आजकल गुस्सा क्यों आता है। हंसते हुए सफाई दी कि यह एक फिल्म का डायलॉग है।कहा कि मुख्यमंत्री जयराम आजकल खूब गुस्से में हैं।

उन्होंने सदन में महंगाई का मुद्दा भी उठाया। कहा कि सरसों तेल की रिफाइनरी का काम अडानी के पास है, इसलिए इसके  रेट बढ़ गए हैं।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि सरकार 150 रुपये में सरसों तेल उपलब्ध करवा रही है। रिफाइंड पर भी सब्सिडी दे रहे हैं। आशा ने सवाल उठाया कि यह सरकार की कैसी नीति है कि कोई शराब पीकर मरेगा तो आठ लाख कोई कोरोना से मरेगा तो 50 हजार दिए जाएंगे।

एसपीओ को वित्तीय सहायता देने पर बोले सीएम, इसका समाधान निकालेंगे 

विशेष सुरक्षा अधिकारियों को वित्तीय सहायता देने के मामले में आशा कुमारी ने कहा कि इसमें अपने हिस्से को सरकार को वापस नहीं खींचना चाहिए। सीएम ने कहा कि पिछली सरकार ने इसे बंद किया है। सुझाव आया है तो इसका समाधान निकाला जाएगा।

सरकार ने 14 हजार से 15 हजार गोवंशों को आश्रय दिया – जयराम 

राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सदन में लावारिस पशुओं को आश्रय देने के मामले में मुख्यमंत्री जयराम और डलहौजी की विधायक आशा कुमारी आमने-सामने हो गए। आशा ने सड़कों पर लावारिस पशुओं के घूमने और समस्या का समाधान नहीं निकालने का मामला उठाया तो सीएम खड़े हो गए। बताया कि कांग्रेस के वक्त में केवल 6 हजार पशु ही गोशालाओं में थे।

वर्तमान में 14 हजार से 15 हजार गोवंशों को। आश्रय दिया गया है। शेष बचे 12 हज़ार मवेशियो को दिसम्बर तक आश्रय मिलेगा। चन्नी फ्री हो रहे, सीमेंट फैक्ट्री लगाने को उन्हे बुलाए – बिक्रम सिंग आशा कुमारी ने सीकरीधार सीमेंट फैक्ट्री मे सरकार के नाकाम रहने का मामला उठाया तो उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ने कहा कि सीमेंट के प्लांट निजी कम्पनि लगाती है। पांच बार विगियापित विज्ञापित किया। आपकी पार्टी मे मोटे मोटे लोग है। अभी चन्नी फ्री हो रहे उन्हे बुलाया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...