
शाहपुर – नितिश पठानियां
जिला परिषद कांगड़ा के बगियाडा वार्ड के सदस्य जोगिंद्र सिंह उर्फ पंकु ने धर्मशाला में प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि भाजपा में सरवीण चौधरी के टिकट का कड़ा विरोध किया है। जिला परिषद सदस्य ने भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर पर हमला करते हुए कहा कि गद्दी समुदाय व वंचित उपजातियों को लेकर कोई काम नहीं किया है।
उन्होंने भाजपा पर सही टिकट आबंटन न किये जाने का आरोप लगाते हुए परिवारवाद व आरोपों से गिरे लोगों को हाईकमान के उतारने का आरोप लगाए। जिला परिषद सदस्य ने कहा कि अगर सरवीण चौधरी नामांकन करते हैं, तो उनके खिलाफ आज़ाद के रूप में वह खुद मैदान में उतरेंगे।
उन्होंने कहा कि मंत्री ने शाहपुर में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि अगर हाई कमान शाहपुर से भाजपा की टिकट नहीं बदलती तो शाहपुर से भाजपा को 10 हजार भी वोट नहीं पढ़ेंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार रिवाज बदलने की बात करती है लेकिन जिस हिसाब से टिकटों का हाई कमान ने आवंटन किया है उस हिसाब से भापजा जीती हुई सीट भी हार जाएगी।
पंकज कुमार कंगड़िया ने कहा कि अगर शाहपुर विधानसभा से टिकट में बदलाब नहीं किया जाता तो वह 21 को अपना नामांकन दर्ज कर सरवीण चौधरीके खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।
