विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की पंचायत घरोह, मैटी, लांजनी, ऑडर, कल्याड़ा, सवाला, नागिनपट, वन्डी के प्रतिनिधियों ने सरवीन चौधरी से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्या बारे अवगत करवाया

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां

विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की पंचायत घरोह, मैटी, लांजनी, ऑडर, कल्याड़ा, सवाला, नागिनपट, वन्डी के प्रतिनिधियों सहित उक्त पंचायतों के ग्राम वासियों ने शनिवार को सामाजिक को न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्या बारे अवगत करवाया।

विकासखंड रैत के अध्यक्ष विजय चौधरी, घरोह पंचायत के प्रधान तिलक राज शर्मा, कल्याड़ा के प्रधान संजना देवी, नागिनपट के प्रधान रेखा देवी, मैटी के प्रधान सजल बेगम, वण्डी के उपप्रधान रिंपल चौधरी, कलयाड़ा के किशोरी लाल, करमचंद, शंभू सुनील कुमार, यशपाल, पंचायत समिति के सदस्य सुनील कुमार आदि ने बताया कि हाल ही में हुई भारी बारिश से गज खड पर बना बड़ी कूहल का बांध बह गया है जिससे उक्त पंचायतों में 57 हजार 200 कनाल के करीब भूमि बंजर होने के कगार पर पहुंच गई है।

इस बात पर सरवीन चौधरी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उक्त कूहल को शीघ्र शीघ्र शुरू करने की बात कही तथा काम शुरू करने के लिए 25 लाख रुपए देने की भी घोषणा की साथ ही उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया 83 घर की उक्त कार्य का मौका करें और इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें जिससे कि किसानों की फसल कम से कम नुकसान हो।

सरवीन चौधरी ने कहा कि 2014 में उन्होंने अपनी ऐछिक निधि से 2 करोड से ज्यादा की राशि देकर उक्त कूहल को पक्का करवाया था उन्होंने कहा कि यहां के लोग खेतीवाड़ी पर निर्भर हैं इसलिए बांध का कार्य जल्दी से जल्दी पूर्ण करवा दिया जाएगा।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक अवस्थी राकेश मनु सुनील कुमार देशराज सतीश कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...