
इंदौरा- शम्मी धीमान
विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के अंतर्गत पड़ते शेखुपुर चौंक मे आयदिन बेडर होकर स्कूटर मोटरसाइकिल पर घूम रहे नाबालिक लड़के खतरे को दे रहे अंजाम आवारा घूम रहे नाबालिक लडकों से स्थानीय लोगों के दिलो में भी दहशत का महौल बना रहता है लड़के सारा दिन बुलेट मोटरसाइकिल लेकर चौंक मे पटाखे मारने से वाज नही आते है तथा तेज रफ्तार से अपनी गाडियां मोटरसाइकिल भगाने से बिल्कुल भी वाज नही आते हैं।
कंदरोडी फाटक के बंद होने पर बेड़र होकर निकाल लेते है लोग आपने वाहन।
विकासखंड इंदौरा के अंतर्गत पड़ते कंदरोडी में फाटक बंद होने पर लड़के बिना डरे आपने वाहन निकाल लेते है और कई बार तो हादसे का शिकार भी बन जाते है स्थानीय लोगों का कहना है कि शेखुपुर चौंक मे पुलिस द्वारा नाका लगाना चाहिए ताकि लड़के बेवजह स्कूटर मोटरसाइकिल पर न घूमे तथा हादसे का शिकार न बनें।
