विधानसभा उपचुनाव में मिडिल फिंगर पर लगाई जाएगी स्याही, जाने क्यों ?

--Advertisement--

हिमाचल के विधानसभा उपचुनाव में मिडिल फिंगर पर लगेगी स्याही, लोकसभा चुनाव के दौरान लगी स्याही अभी तक नहीं हटी इसलिए लिया गया ये फैसला, 10 जुलाई को होना है उपचुनाव के लिए मतदान

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के मुख्य चुनाव आयुक्त मनीष गर्ग ने कहा कि देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनावों में तर्जनी के बजाय मध्यमा अंगुली (मिडिल फिंगर) पर स्याही लगाई जाएगी। अ

धिकारियों ने बुधवार को बताया कि गर्ग ने एक अधिसूचना में हमीरपुर, कांगड़ा और सोलन जिलों के जिला चुनाव आयुक्तों को बाएं हाथ की तर्जनी के बजाय मध्यमा अंगुली पर स्याही लगाने का निर्देश दिया है।

यह कदम एक जून को सात चरणों में से अंतिम चरण में हुए लोकसभा चुनावों के मद्देनजर उठाया गया है, जब तर्जनी पर स्याही लगाई गई थी और अभी भी मतदाताओं के हाथों से स्याही नहीं हटाई गई है इसलिए हिमाचल प्रदेश के मुख्य चुनाव आयुक्त ने तर्जनी के बजाय मध्यमा अंगुली पर स्याही लगाए जाने का निर्णय लिया है।

बता दे कि हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टियों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। हमीरपुर, नालागढ़ और देहरा विधानसभा सीटों पर 10 जुलाई को मतदान होना है। इन सीटों के नतीजे 13 जुलाई को आएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...