विधानसभा अध्यक्ष 28 जनवरी से भटियात विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरूंग 

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 28 से 31 जनवरी तक भटियात विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। यह जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 28 जनवरी को दोपहर 12:00 बजे समिति हॉल चुवाड़ी में भटियात विधानसभा क्षेत्र की योजनाओं से संबंधित वार्षिक बजट प्राथमिकताओं बारे आयोजित बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

वे 29 जनवरी को दोपहर 12:00 बजे हिमालयन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चुवाड़ी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

विधानसभा अध्यक्ष 30 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे ग्राम पंचायत मेल में मेल से निकली व परला मेल के लिए बनने वाली संपर्क सड़क की आधारशिला रखने के उपरांत एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

31 जनवरी को विधानसभा अध्यक्ष प्रातः 11:30 बजे बहाव सिंचाई योजना लाहड़ू का उद्घाटन करने के पश्चात एक जनसभा को संबोधित करेंगे। कुलदीप सिंह पठानिया 1 फरवरी को प्रातः 11:00 बजे सिंहुता से शिमला के लिए रवाना होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...