विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का प्रवास कार्यक्रम जारी

--Advertisement--

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ 11 मार्च को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में होंगे शामिल

चंबा, 7 मार्च – भूषण गुरुंग

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत प्रवास के लिए आज (वीरवार) देर सांय सिहुन्ता पहुंचेंगे।

विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 8 मार्च को राजकीय महाविद्यालय सिहुन्ता के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

विधानसभा अध्यक्ष 9 मार्च को राजकीय महाविद्यालय चुवाडी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में  मुख्य अतिथि  भाग लेंगे।

जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार 10 मार्च को कुलदीप सिंह पठानिया ग्राम पंचायत सुदली के गांव कुट के लिए संपर्क सड़क  का शिलान्यास  करेंगे तथा दोपहर बाद ग्राम पंचायत बगढार के छन्नू गांव के लिए पेयजल योजना का शिलान्यास करेंगे और लोगों की समस्याएं  सुनेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष 11 मार्च को  मुख्यमंत्री  हिमाचल प्रदेश ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में भटियात विधानसभा क्षेत्र के उप मंडलीय मुख्यालय चुवाड़ी में  आयोजित होने वाले  सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में  शामिल होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री मोदी आज सभी मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात, मिडल ईस्ट के बिगड़े हालात पर होगी चर्चा

 हिमखबर डेस्क  प्र्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देश के सभी...

फिर चर्चा में सिरमौर की अनोखी शादी || दो भाइयों की पत्नी बनने वाली है मां, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में अनोखी शादी...

दर्दनाक हादसा || तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पत्रकार विनोद कुमार की मौत

हिमखबर डेस्क  ऊना-भोटा मुख्य सड़क पर लठियानी के समीप एक...

8000 दीपों से जगमगाया मां बाला सुंदरी धाम, रामनवमी पर भव्य आरती से गूंजा वातावरण

हिमखबर डेस्क  रामनवमी के पावन पर्व पर उत्तर भारत के...