विद्यार्थी संघर्ष, परिश्रम एवं लगन को बनाएं अपना साथी – राम कुमार

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर 

मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व एवं नगर नियोजन) राम कुमार ने कहा कि विद्यार्थी लक्ष्य प्राप्ति के लिए संघर्ष, परिश्रम एवं लगन को अपना साथी बनाएं।

राम कुमार आज सोलन ज़िला के दून विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद बद्दी वार्ड नंबर 09 के राजकीय उच्च विद्यालय बिल्लांवाली में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

राम कुमार ने विभिन्न क्षेत्रों में विजेता रहे विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा की दृष्टि से सबसे महत्वपूर्ण अध्यापक है, इनके माध्यम से बच्चे लक्ष्य प्राप्त करने में सक्षम बनते हैं।

उन्होंने अध्यापकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को प्राचीन संस्कृति की जानकारी के साथ-साथ नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों की शिक्षा भी प्रदान करते रहें ताकि युवा पीढ़ी विभिन्न चुनौतियों से निपटने में सक्षम बन सके। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे संघर्ष, परिश्रम एवं लगन को अपना साथी बनाएं।

मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता को बढ़ने के लिए राज्य में आगामी सत्र से सभी सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई आरम्भ की जाएगी। इस निर्णय से विद्यार्थी भविष्य की प्रतिस्पर्धा के लिए और बेहतर तरीके से तैयार होंगे।

मुख्य संसदीय सचिव ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित करते हुए आशा जताई कि उनकी उपलब्धियां अन्य छात्रों को भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।

उन्होंने क्षेत्र की सभी समस्याओं को चरणबद्ध तरीके से निपटाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बिल्लांवाली गांव में पेयजल समस्या का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन भी दिया।

राम कुमार ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को अपनी ऐच्छिक निधि से 10 हजार रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

राम कुमार ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं भी सुनी और इनके शीघ्र निपटारे के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए।

ये रहे उपस्थित 

ब्लॉक कांग्रेस समिति दून के अध्यक्ष कुल्तार सिंह ठाकुर, नगर परिषद बद्दी के अध्यक्ष तरसेम चौधरी, प्रदेश कांग्रेस समिति के उप कोषागार एवं नगर परिषद बद्दी के पूर्व अध्यक्ष मदन लाल चौधरी, पार्षद सुरजीत चौधरी तथा राहुल बंसल, बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ के इंटक अध्यक्ष संजीव कुमार, राजकीय उच्च विद्यालय बिल्लांवाली के मुख्य अध्यापक रामस्वरूप, एस.एम.सी प्रधान मीना देवी, शारीरिक शिक्षा अध्यापक रमेश चंद सहित अन्य अध्यापक, छात्र व अभिभावक इस अवसर पर उपस्थित थेे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...