विद्यार्थियों ने वेरका मिल्क प्लांट गुरदासपुर में हासिल की जरुरी जानकारियां

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षा महाविद्यालय रैत के बीबीए तृतीय वर्ष के छात्र –छात्राओं ने शैक्षाणिक भ्रमणं के दौरान वेरका मिल्क प्लांट गुरदासपुर में जा कर जरुरी जानकारियां हासिल कीl जैसे -प्लांट का प्राथमिक उद्देश्य प्रभावी ढंग से संगठित करके ग्रामीण दूध उत्पादकों के आर्थिक विकास के लिए अनुकूल गतिविधियाँ करना, उत्पादित दूध का विपणन और संबंधित गतिविधियाँ जैसे चारा विकास, कृत्रिम गर्भाधान, विदेशी बैलों के माध्यम से प्राकृतिक गर्भाधान, संतुलित पशु आहार की आपूर्ति, खनिज मिश्रण, उचित पशु आवास का विकास आदि।

उन्हें बताया गया कि 1981 में 14 (चौदह) दूध उत्पादक सहकारी समितियों (एमपीसीएस) की एक छोटी संख्या के साथ ‘आनंद पैटर्न’ पर प्रति दिन लगभग 1,500 लीटर दूध एकत्र किया गया। दूध को ठंडा करने के लिए गुरदासपुर में एक अग्रणी दूध शीतलन केंद्र शुरू किया गया और दूध को अन्य मिल्कफेड दूध संयंत्रों में स्थानांतरित कर दिया गया।

उन्हें प्रोडक्शन विभाग,पैकेजिंग विभाग,मार्केटिंग विभाग का भ्रमणं करवाते हुए महत्वपूर्ण मशीनों एवं उन के उपयोगों के बारे में अवगत करवायाl इस के साथ ही बीबीए तृतीय वर्ष के छात्र –छात्राओं ने सरदार बेअंत सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी गुरदासपुर( एसबीएसएसयू ) जिसे पहले बेअंत कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के नाम से जाना जाता था, का भी शैक्षाणिक भ्रमणं कियाl

छात्र –छात्राओं ने यूनिवर्सिटी के कैंपस,पुस्तकालय, कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग,जिम,डिजिटल मार्केटिंग विभाग का भ्रमणं कियाl इस शैक्षाणिक भ्रमणं में लगभग 15 छात्र –छात्राओं ने हिस्सा लियाl इस दौरान छात्र –छात्राओं के साथ महाविद्यालय के विभागाद्यक्ष (बीबीए) मुकेश शर्मा ,सहायक प्रो.रजत मौजूद रहे l

इसी के साथ महाविद्यालय के बीबीए प्रथम वर्ष के 36 छात्र –छात्राओं ने शानन हाइड्रो प्रोजेक्ट जोगिन्दरनगर एवं बीर –बिलिंग का भ्रमणं कियाl इस दौरान छात्र –छात्राओं के साथ महाविद्यालय के बीबीए सहायक प्रो रजनीश, वितिका, कुसुम, रिया मौजूद रहे l

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...