विज्ञान अध्यापकों ने प्रायौगिक भता 1000रु करने हेतु मांग पत्र सौंपा

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल 

आज हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ का प्रतिनिधिमंडल प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में निदेशक प्रारंभिक शिक्षा श्री पंकज ललित जी से शिक्षा निदेशालय में मिला।

संघ ने निदेशक महोदय को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया एवं विज्ञान अध्यापकों से जुड़ी समस्याओं से संबंधित मांग पत्र सौंपा जिसमें विज्ञान अध्यापकों का प्रायौगिक भत्ता 150 रूपये से बढाकर 1000 रूपये करना,2008-10 में लगे अनुबंध से नियमित अध्यापकों को नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता प्रदान करना,प्रत्येक जिला में विज्ञान भवन का निर्माण करवाना।जिला विज्ञान पर्यवेक्षक को इंस्पायर अवार्ड का नोडल अधिकारी नियुक्त करना, सी एंड वी की तर्ज पर विज्ञान अध्यापकों को दो वेतन वृद्धियाँ देना इत्यादि मुख्य मांगे रहीं।

इसके बाद प्रतिनिधिमण्डल उच्च शिक्षा निदेशालय में स्नातक अध्यापकों से मुख्याध्यापक की पदोन्नति सूचि जारी करने एवं स्नातक अध्यापक से स्कूल प्रवक्ता (न्यू) की अनुपूरक सूचि जारी करने बारे में मिला।निदेशक महोदय ने मांगों को ध्यानपूर्वक सुना तथा उन पर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वाशन दिया।

इस मौके पर प्रदेश महासचिव अवनीश कुमार,प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील कुमार,जिला बिलासपुर के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...