विजिलेंस ने 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा NHAI का इंजीनियर

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या

बुधवार को विजिलैंस की कुल्लू टीम ने एनएचएआई के रेजिडेंट इंजीनियर को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ धर दबोचा। विजिलैंस के कुल्लू स्थित डीएसपी अजय कुमार ने बताया कि रेजिडेंट इंजीनियर को एक मामले में 50 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया कि एनएचएआई के रेजिडेंट इंजीनियर ने कुल्लू-बजौरा फोरलेन मार्ग पर भुंतर

एयरपोर्ट के सामने एक प्लॉट के मालिक को रास्ता देने की रिपोर्ट बनाकर देने की एवज में 50 हजार की डिमांड की थी। तो उक्त व्यक्ति ने विजिलेंस को इसकी शिकायत की।

जिस पर विजिलेंस ने त्वरित कार्रवाई करते जाल बिछा कर एनएचएआई के रेजिडेंट इंजीनियर को भुंतर सब्जी मंडी के पास एक ढाबे से 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंग हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी देवांशु कुमार छपरा बिहार का निवासी है जो पिछले काफी वर्ष से यहां पर कार्यरत था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...