विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा पटवारी, इंतकाल की एवज में मांगे थे 6 हजार रुपए

--Advertisement--

Image

बीबीएन – रजनीश ठाकुर 

विजिलेंस ने नालागढ़ के किरपालपुर में एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी पटवारी ने इंतकाल से संबंधित कार्य के एवज में 6 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी।

शुक्रवार को जैसे ही पटवारी ने रिश्वत के पैसे पकड़े विजिलेंस की टीम ने उसे धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ के भ्रष्टाचार निरोधी कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक नालागढ़ के किरपालपुर में तैनात पटवारी चमन लाल को विजिलेंस ने पटवार कार्यालय में रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।

स्थानीय व्यक्ति ने विजिलेंस को शिकायत दी थी कि जमीन के नामांतरण के लिए राजस्व अभिलेख पर अपनी माता के हस्ताक्षर कराने के एवज में किरपालपुर का पटवारी चमन 6 हजार रूपए की रिश्वत मांग रहा है ।

इस शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने जाल बिछाया और आरोपी पटवारी को रिश्वत लेते वक़्त धर दबोचा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...