विजय दिवस प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का दिन- नितिश कुमार राठौर

--Advertisement--

Image

भलाड- शिबू ठाकुर

युवा सोच नितिश कुमार ने विजय दिवस के 50 वीं वर्षगांठ पर अपना विचार रखते हुए इस दिन के इतिहास एवं परिदृश्य पर चर्चा करते हुए कहा कि 16 दिसम्बर को प्रतिवर्ष भारत में विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है, यह 1971 के युद्ध में भारत की विजय का प्रतीक है।

इस दिवस के अवसर पर 1971 के युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों के सम्मान में श्रद्धांजली समर्पित की जाती है। इस युद्ध के द्वारा बांग्लादेश पाकिस्तान से स्वतंत्र हुआ और पाकिस्तानी सेना को भारत के सामने बिना किसी शर्त आत्म-समर्पण करना पड़ा। इस युद्ध में भारत के 2500-3843 सैनिक शहीद हुए थे।

दूसरी ओर पाकिस्तान के लगभग 9000 सैनिक इस युद्ध में मारे गये थे।1971 के युद्ध में शहीद वीर सैनिकों के सम्मान में नई दिल्ली में इंडिया गेट के पास अमर जवान ज्योति का निर्माण करवाया गया था।

इसका उद्घाटन 26 जनवरी, 1972 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी द्वारा किया गया। हम उन वीरों को नमन करते हैं जिन्होंने भारत का स्वाभिमान भारत का सर आसमान से भी ऊंचा किया और पाकिस्तानी सेना को झुकने पर मजबूर किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...