विक्रम जरियाल ने थुलेल स्कूल में पाठशाला के कमरों, लाइब्रेरी हॉल और खेल के मैदान का किया शिलान्यास

--Advertisement--

Image

भट्टियात – अनिल संब्याल

माननीय मुख्य सचेतक, हिमाचल प्रदेश सरकार एवं विधायक विक्रम जरियाल ने विधानसभा क्षेत्र भट्टियात में सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थुलेल में श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन के अन्तर्गत 30 लाख रुपये से निर्माणाधीन पाठशाला के कमरों व लाइब्रेरी हॉल तथा 15 लाख से खेल के मैदान का शिलान्यास किया।

उन्होंने बताया कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन के हिमाचल में कुल 06 क्लस्टर में हैं । जिसमें ज़िला चम्बा में एक मात्र क्लस्टर भट्टियात विधानसभा क्षेत्र में हैं। इसके लिए उन्होंने केन्द्र सरकार की ओर से इस योजना में 04 ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि इन 04 ग्राम पंचायतों में कुल 50 करोड़ की राशि प्राप्त हुई है जिसमें सभी विभागों जैसे लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, कृषि एवं उद्यान विभाग के माध्यम से विकास कार्य करवाये जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थुलेल को आदर्श विद्यालय व आदर्श खेल केन्द्र बनाने हेतु 15 लाख रुपये से खेल मैदान के अलावा 2 करोड़ रुपये से एक बहुउद्देशीय इंडोर खेल स्टेडियम का निर्माण भी रूर्बन मिशन के अन्तर्गत करवाया जाएगा। कार्यक्रम का सुचारू संचालन प्रिंसिपल रोमा सोयल व स्टाफ ने किया, इस दौरान स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए।

इस उपलक्ष के दौरान खण्ड विकास अधिकारी डॉ० बशीर खान, तहसीलदार डॉ० मुकुल शर्मा, एसडीओ जल शक्ति विभाग राजेश्वर शर्मा, एसडीओ बिजली विभाग कुलवंत वर्मा एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा प्रधान ग्राम पंचायत बलाणा निरंजना, उप प्रधान संजय सिंह, उप प्रधान गोल मुकेश, प्रधान थुलेल कुलदीप, पूर्व प्रधान कांशी राम, पूर्व प्रधान श्री करतार सिंह तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...