
चौवाडी, भूषण गुरूंग
जिला चंबा की भटियात विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री विक्रम जरयाल आज चोवाडी ब्लाक के अंतर्गत आने वाली गाहर पंचायत के तोरनू गांव के लिए इंटरलॉक टाइल के कार्य का निरीक्षण किया । उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए 30 लाख के बजट का प्रावधान किया गया है । इस दौरान उनके साथ वीडीओ वलोक चोवाडी श्री बशीर खान और साथ में JE और पंचायत के पूर्व प्रधान श्री कमल किशोर भी उपस्थित रहे ।
विधायक विक्रम जरयाल ने गाहर पंचायत के प्रधान श्री राजकुमार की पीठ थपथपाई और कहा कि बड़े ही सुनियोजित ढंग से इस कार्य को पूरा किया जा रहा है । साथ ही उन्होंने कार्य कर रहे मजदूरों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अंतर्गत कार्य करने हेतु प्रेरित किया l
पंचायत प्रधान श्री राजकुमार ने माननीय विधायक विक्रम जरयाल का धन्यवाद किया और उन्होंने कहा मनरेगा के अंतर्गत इंटरलॉक टाइल का कार्य सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए किया जा रहा है , सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का पालन किया जा रहा है और सभी मजदूर इस कार्य को बड़ी ईमानदारी से कर रहे हैं l
पंचायत के भूतपूर्व प्रधान श्री कमल किशोर ने भी वर्तमान प्रधान द्वारा करवाए जा रहे इस कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की है l
