विकास पुरूष जीएस बाली की स्मृति में 185 ने किया रक्तदान

--Advertisement--

नगरोटा 24 जुलाई – हिमखबर डेस्क 

विकास पुरुष स्वर्गीय जीएस बाली के स्मृति में नगरोटा के ओबीसी भवन में रक्त दान शिविर का आयोजन किया इस शिविर में 185 नागरिकों ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ पूर्व राज्य सभा सांसद विप्लव ठाकुर ने किया। इस अवसर पर पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली भी विशेष तौर पर उपस्थित थे।

आरएस बाली ने सभी रक्तदानियों का बाल मेले के मौके पर रक्तदान करने के लिए धन्यवाद किया और साथ ही कहा कि रक्तदान महादान है। किसी एक व्यक्ति के रक्तदान करने से कई लोगों का जीवन बचता है और हम सभी को रक्तदान करना चाहिए साथ ही।

उन्होंने विकास पुरुष स्वर्गीय जीएस बाली को याद करते हुए कहा कि यह बाल मेला उनके पिताजी और विकास पुरुष की अपने नगरोटा परिवार के लिए एक अद्भुत सोच थी। उन्होंने कहा विकास पुरुष जीएस बाली ने जीवन पर्यंत नगरोटा और प्रदेश के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए।

उन्होंने अपनी एक अलग पहचान लोगों के दिलों में अपने कार्य से बनाई। जिसके लिए आज भी उन्हें याद किया जाता है। इस अवसर पर रक्तदानियों को ब्लड बैंक सेंटर टांडा की तरफ से प्रमाण पत्र भी दिए गए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...