विकास के लिए खुले मंच पर आए हमारे नेता

--Advertisement--

Image

ज्वाली- अनिल छांगू

भारतीय जनता पार्टी ज्वाली जहां भी चाहे बो खुले तौर पर विकास कार्यों पर कांग्रेस पार्टी से वहस कर सकते हैं। यह बात जिला कांगड़ा पंचायती राज संगठन के अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने औपचारिक तौर पर कही। उन्होंने कहा कि आये दिन भारतीय जनता पार्टी के ज्वाली के कुछ भाजपई नित अनाप शनाप व्यानबाजी कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उनके नेता सार्वजनिक मंच पर आपने शासन काल के विकास कार्यों को लेकर वहस के लिए तेयार हैं। भाजपा विधायक भी समय बता दे? उसी समय वह एक मंच पर अपने अपने काल के कार्यों को जनता के समक्ष रखेंगे। उन्होंने कहा आगे का फैसला जनता करेगी।

उन्होंने कहा कि आज जो भी विकास पूर्व सीपीएस नीरज भारती और पूर्व संसद चंद्र कुमार ने किया है। मौजूदा विधायक उनके उद्धघाटन में लगे हुए हैं। वो अपने गृह पंचायत के शमशान घाट को नही बना सके, अन्य पंचायतों के काम तो दूर की बात है।

उन्होंने कहा कि आज ज्वाली में लगी सरकारी इमारत की हर ईंट कांग्रेस के कार्यों को बता रही है। पर इनका विकास का कौन सा चश्मा है? जिससे इन्हें कुछ दिखाई नही दे रहा है। उन्होंने कहा कि नीरज भारती ने मौजूदा विधायक की गृह पंचायत में स्कूल जमा दो करवा दिया। पर आज तक उसको अच्छा भवन नही दिलवा सके। बाकी ज्वाली का विकास तो दूर की बात है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...