विंटर कार्निवाल : मनु रंगशाला में 28 शरद सुंदरियों ने रैंप पर बिखेरे हुस्न के जलवे

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवाल के तीसरे दिन 28 शरद सुंदरियों ने रैंप पर हुस्न के जलवे बिखेरे। इसके साथ ही पहला राऊंड संपन्न हुआ। सुंदरियों ने मनु रंगशाला में कैटवॉक किया।

कड़ाके की ठंड में भी विंटर क्वीन प्रतियोगिता देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ी। कैटवॉक करने उतरी सुंदरियों का दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।

सबसे पहले सुंदरियों ने अपना परिचय दिया और उसके बाद कैटवॉक शुरू की। अब ये अगले राऊंड में प्रवेश करेंगी। अब प्रतियोगिता के अगले दौर में विंटर क्वीन के मुकाबले और भी रोचक होने की उम्मीद है।

पहले राऊंड के दौरान आक्षी धीमान, शायना, कनिष्का वर्धान, प्रिपता चौहान, शिवांशी ठाकुर, निधि चौहान, साक्षी ठाकुर, मनीषा शर्मा, स्मृति, प्रितिका, आरजू राणा, आरूषि, रूपाक्षी शर्मा, सेजल, दीपाली ठाकुर, रुंजन रामटा, हितैषी परमार, प्रियंका चंदेल, निकिता ठाकुर, ड्रीम, श्रुति शर्मा, तान्या वर्मा, हिमानी, आरूषि राणा व दीया ने कैटवॉक किया।

वॉइस ऑफ विंटर कार्निवाल में 15 प्रतिभागियों ने भाग लिया

वहीं वॉइस ऑफ विंटर कार्निवाल प्रतियोगिता में आज 15 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें से 10 ने अगले राऊंड में प्रवेश किया। तीसरे दिन तौकीर अली, हरनूर, रवि शांडिल, हरीश ठाकुर, शैलेष बौद्ध, लता, गुरप्रीत, दुष्यंत ठाकुर, अर्पिता ठाकुर, संजय, रजनीश ठाकुर, क्षितिज शर्मा, रूप सिंह व हिमांशु दत्त ने भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...