वाहन को ओवरटेक करते स्किड हुई बाइक, चालक की मौत

--Advertisement--

वाहन को ओवरटेक करते स्किड हुई बाइक, चालक की मौत

हिमखबर डेस्क

पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर नगरोटा बगवां में पुराना बस अड्डा के समीप एक बाइक के स्किड होने से चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संजीव कुमार (42) पुत्र तिलक राज निवासी मोरला सिद्धपुर सरकारी तहसील पालमपुर के रूप में हुई।

जानकारी के अनुसार संजीव कुमार बुधवार सुबह के समय अपनी बाइक (एचपी 37एफ-6496) पर पालमपुर से कांगड़ा की तरफ जा रहा था। पुराना बस अड्डा नगरोटा बगवां से थोड़ा आगे जब वह एक कैंटर गाड़ी (एचपी 68-6478) को ओवरटेक करने लगा तो सामने से एकदम एक कार आ गई, जिससे वह बाइक पर से अपना नियंत्रण खो बैठा।

उसने जैसे ही बाइक से कट मारा तो बाइक स्किड हो गई। इस दौरान बाइक सवार सड़क पर गिरकर घयाल हो गया। गम्भीर अवस्था में उसे डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल एवं अस्पताल टांडा ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

एएसआई नरेश कुमार के बोल

पुलिस थाना नगरोटा बगवां के एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है तथा मामला दर्ज करके छानबीन आरम्भ कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...