वरिष्ठ सम्पादक डॉ. रणजीत सिंह राणा के निधन पर शोक व्यक्त

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, 22 जून -राजीव जस्वाल 

 

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के वरिष्ठ सम्पादक, डॉ. रणजीत सिंह राणा के निधन पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के उप निदेशक अजय पाराशर, जिला लोक सम्पर्क अधिकारी विनय शर्मा, सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी सुभाष कटोच, नसीम बाला, मनोज सूद, चंदन आनंद, अनिल धीमान, सहायक सूचना अधिकारी संदीप कुमार, अनिल कुमार सहित समस्त कर्मचारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। डॉ. राणा का मंगलवार प्रातः पीजीआई चण्डीगढ़ में निधन हो गया था।
 

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवदेनाएं व्यक्त करते हुए परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की।
 

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग धर्मशाला कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया और विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
 

उप निदेशक अजय पाराशर ने डॉ. रणजीत सिंह राणा को श्रद्धाजंलि देते हुए कहा कि राणा ने विभाग को अपनी मूल्यवान सेवाएं प्रदान की हैं, जिसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डॉ. राणा मित्रतापूर्ण और मिलनसार व्यक्ति थे, जिन्होंने लम्बे समय तक विभाग के लिए कार्य किया। डॉ. राणा सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय थे और शिमला से चलाई जा रही गैर सरकारी अभिभावक संस्था उड़ान के संस्थापक थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...