कोविड से बचाव के लिए ग्रामीण स्तर पर वालंटियर्स को मिलेगा प्रशिक्षण

--Advertisement--

Image

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से कांगड़ा में दो दिवसीय कार्यशाला शुरू      
 

धर्मशाला, 22 जून।राजीव जस्वाल

 

जिला कांगड़ा आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कोविड-19 से बचाव के लिए ग्रामीण स्तर पर लोगों को प्रशिक्षित करेगा इस बाबत मंगलवार को एडीएम रोहित राठौन ने कांगड़ा मिशन हॉस्पिटल में जिला आपदा प्रबंधन द्वारा सामुदायिक स्तरीय कोविड-19 प्रबंधन तथा सर्पदंश की स्थिति से निपटने के लिए ट्रेनर्स की दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ भी किया।

 

इस वर्कशॉप में जिला भर से 15 ट्रेनर्स भाग ले रहे हैं इस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य आने वाले समय मे ग्रामीण स्तर पर कोविड 19 से निपटने के लिए वालंटियर्स को प्रशिक्षित करना है ताकि संक्रमण से लोगों का बचाव हो सके। प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को आक्सीजन सिलेंडर, आक्सीजन कंस्ट्रेटर के अलावा पल्स आक्सीमीटर के उपयोग के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।

 

इसके अलावा प्रतिभागियों को यह भी बताया गया कि कोविड-19 से संबंधित किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए समुदाय स्तर पर मदद करने तथा प्रशासन का सहयोग प्राप्त करने के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

 

इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के जिला समन्वयक भानु शर्मा ने कहा कि लोगों की भागीदारी से ही आपदाओं से निपटा जा सकता है और इसी उददेश्य के साथ जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कांगड़ा द्वारा विभिन्न स्तरों पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं ताकि ग्रामीण स्तर पर ही कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
 

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से डॉ अनिल ने कोविड 19 से बचाव और इलाज के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि कोविड से बचाव के लिए सामाजिक दूरी, मास्क का उपयोग तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना जरूरी है इस के साथ ही कोविड टीकाकरण भी इम्यूनिटी को मजबूत रखने के लिए जरूरी है। इस अवसर पर रेडक्रास सोसाइटी से ओपी शर्म तथा हरजीत भुल्लर भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 633 TGT बने हेडमास्टर, हाई स्कूलों में मिली तैनाती, ज्वाइनिंग की समयसीमा तय

हिमाचल प्रदेश में 633 टीजीटी शिक्षकों को हेडमास्टर पद...

हिमाचल के 419 खिलाड़ियों को 17.85 करोड़ की सौगात, CM सुक्खू ने बांटे चेक

हिमाचल प्रदेश के 419 खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...

हिमाचल में 24 स्कूल प्रिंसिपलों के एक साथ तबादले, जानिए किसे मिला कौन सा स्टेशन

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग ने 24 स्कूल प्रिंसिपलों...