वन मंत्री ने पंजाहड़ा तथा आघार में लिया विकास कार्यों का जायजा

--Advertisement--

Image

नूरपुर, 1 जून – देवांश राजपूत

वन, युवा सेवाएँ एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने आज बुधवार को ग्राम पंचायत पंजाहड़ा तथा आघार का दौरा किया।
उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करने के साथ उनका जायजा भी लिया।

उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों को इन साढ़े चार वर्षों के दौरान सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी जैसी सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ करोड़ों रुपए की अन्य विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात राज्य सरकार द्वारा दी गई है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 2 जून को नूरपुर में लगभग 154 करोड़ रुपए की विभिन्न विकासात्मक परियाजनाओं की सौगात विधानसभा क्षेत्र के लोगों को देंगे।

उन्होंने बताया कि नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है जिन्हें शीघ्र ही जनता को समर्पित किया जाएगा।

वन मंत्री ने इस मौके पर जन समस्याओं को भी सुना तथा अधिकतर का मौके पर निपटारा कर दिया। शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।

यह रहे मौजूद 

एएसपी सुरिन्द्र शर्मा, डीएफओ सुमन औहरी,बीडीओ श्याम सिंह,जल शक्ति विभाग के एसडीओ अनुराग,बीडीसी सदस्य कृष्ण कुमार,पंजाहड़ा पंचायत के उपप्रधान पवन शर्मा, वार्ड सदस्य कर्म चंद ,जोगिंद्र सिंह सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...