
ब्यूरो- रिपोर्ट
थाना डमटाल के तहत गांव डैंक्वा में बीती रात वन काटुओं ने खैर के 12 पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई। शिकायत मिलने पर भदरोया वन विभाग ने थाना डमटाल पुलिस टीम के साथ संयुक्त तौर पर कार्रवाई करते हुए पेड़ काट रहे एक आरोपी को मौके पर ही धर दबोचा। उसके 2 अन्य साथी रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर काटी गई लकड़ी को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ थाना डमटाल में मामला दर्ज किया है व आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। बीती मध्य रात्रि डैंक्वा गांव के जंगल में वन विभाग अधिकारी भदरोया व इंदौरा अपनी विभागीय टीम के साथ गश्त पर थे कि पेड़ काटने वाली मशीनी आरी की आवाज सुनाई दी। टीम ने तुरन्त डमटाल थाना को इसकी सूचना दी।
वन विभाग और पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जंगल में जाकर देखा तो वन काटू खैर के पेड़ों पर मशीन चला रहे थे। आरोपियों ने जब पुलिस टीम को देखा तो 3 आरोपियों में से 2 अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए जबकि एक आरोपी को पुलिस ने मौके पर धर दबोचा।
वन काटुओं ने खैर के 12 पेड़ों को काट डाला है। टीम ने काटे गए 12 पेड़ों से 50 खैर के मौछों और वन काटुओं द्वारा छोड़ी गई मशीनी आरी को अपने कब्जे में लिया।
डीएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा ने बताया कि बीती रात को खैर के पेड़ काट रहे आरोपी काइयां पुत्र रिमू वासी झटुकुट टिप्परी को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ करने पर उसने बताया कि मौके से भागे उसके 2 अन्य साथी मरीद उर्फ पाइया पुत्र राखी व सुनील उर्फ सन्नी सभी वासी झुटकुट टिप्परी के रहने वाले हैं। खैर के पेड़ों की कीमत लाखों में आंकी गई है।
