लौंगणी मढ़ी वाया फिहड सड़क खस्ताहाल, जगह- जगह पढे गड्डे, वाहन चलाना और पैदल चलना हुआ मुश्किल, टायरिंग और पैचवर्क करना तो दूर पिछली बरसात का मालवा भी नहीं हटाया, हजारों लोगों को गाड़ी चलाने में होती है दिक्कत।
सरकाघाट – अजय सूर्या
धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली लौंगणी मढ़ी फिहड़ 9 किलोमीटर सड़क अपने बदहाली के आंसू बहा रही है। इस सड़क की कोई भी सुध नहीं ले रहा है।
सड़क में जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। इस पर वाहन चलाना तो खासा मुश्किल है ही पैदल चलना भी किसी खतरे से कम नहीं हैं।
हैंरानी इस बात की है कि इस सड़क पर टायरिंग की तो बात दूर रही पिछली बरसात के दौरान गिरे लहासे सडक से हटाने के बाद साइड में पड़े हैं, उनको दूसरी बरसात आने वाली है उठाया नहीं गया है।
जिससे जरा सी बारिश होने पर मलवा सड़क पर बिखर जाता है। लोगों को गाड़ी पास करने में दिक्कत आती है सड़क की नालिया जगह जगह बंद पड़ी है।
अधिकारियों को इस सड़क की दुर्दशा बारे कई समाजिक संस्थाओं और ग्रामीणों द्वारा कर बार बताया गया परंतु कोई भी हल नहीं निकल सका है। जिससे जनता में लोक निर्माण विभाग और प्रदेश सरकार की कार्य प्रणाली को लेकर काफी रोष व्याप्त है।
गौरतलब है कि 9 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण कार्य करोड़ों रुपया खर्च करके प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत किया गया है। हैरानी इस बात की है कि कई वर्ष इस सड़क को बने हुए हो गए हैं।
पर अभी तक इसमें पक्की नालियों का निर्माण कार्य नहीं किया गया है। जहां पर डंगे लगने हैं, वह भी नहीं लगाए गए हैं। इस सड़क से हजारों लोगों को सुविधा मिलती है।
लोगों में रोशन लाल ओमप्रकाश भागमल विपिन कुमार अशोक कुमार राजेश कुमार प्रताप सिंह हरि सिंह रामलाल पंकज कुमार सुरेश कुमार अश्वनी कुमार हीरा सिंह जयचंद जोगिंदर पाल भाग सिंह प्रभु दयाल सीता देवी सपना देवी मीना देवी रामपाल कश्मीर सिंह आदि ने ईश्वर को जल्द से जल्द इस सड़क को ठीक करने की विभाग व सरकार से गुहार लगाई है।
डेढ़ दर्जन पंचायतों की लाइफ लाइन है यह सड़क
मढ़ी से लौंगणी सड़क धनपुर क्षेत्र के करीब डेढ़ दर्जन पंचायतों की ना सिर्फ लाइफ लाइन है बल्कि यह सड़क संधोल कांगड़ा पालमपुर मंडी सरकाघाट टिहरा जोगिंदर नगर सुजानपुर के लिए 5 किलोमीटर सफर भी काम करती है इसके अलावा इसी सड़क मार्ग से प्रसिद्ध ऐतिहासिक और पर्यटन स्थल कमलाह किला और बाबा कमलाहिया मंदिर सकरैणी माता मंदिर को भी हजारों श्रद्धालु सफर करते हैं।
डेढ़ साल से नहीं हुआ पैच वर्क
यह सड़क पूर्व भाजपा सरकार में कदावर कैबिनेट मंत्री रहे महेंद्र सिंह ठाकुर के घर को भी जाती है। सरकार बदलने के बाद ही इस सड़क की दुर्दशा शुरू हो चुकी है ना तो इस सड़क पर टावरिंग की गई है और ना ही इसका पैच वर्क का कार्य किया जा रहा है।
हालत यह है की सड़क उखड़ कर खड्ड का रूप धारण कर चुकी है बड़े-बड़े खड्डे हो चुके हैं और उनसे निकले पत्थरों से रोजाना हादसों को न्योता दिया जा रहा हैं यही नहीं सड़क पर अब तक कई दो पहिया वाहन चालक स्किड होकर घायल हो चुके है।
युवराज सिंह सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग मंडल धर्मपुर के बोल
पीडब्ल्यूडी धर्मपुर के सहायक अभियंता युवराज सिंह ने कहा कि जल्दी ही सड़क में पैच वर्क का कार्य शुरू कर दिया जाएगा लोगों व वाहन चालकों को हो रही परेशानी से जल्दी निजात दिलाई जाएगी और जहां पर डंगे गिरे हुए हैं उन्हें बरसात से पहले पूरा कर लिया जाएगा।

