लैंटल से गिरा शख्स; मौके पर मौत

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गूरुंग 

जिला मुख्यालय से सटे परेल गांव में लैंटल से गिर जाने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरि सिंह पुत्र गंगाराम निवासी गांव महालियत डाकघर किलाड़ तहसील पांगी जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार हरि सिंह बीते कल शाम परेल गांव में एक घर के लैंटर में मौजूद था। देर शाम वह असंतुलित होकर नीचे गिर गया।

मंगलवार सुबह उस पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत उसे उठाकर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसी बीच सूचना मिलते ही पुलिस दल भी मौके पर पहुंचा और शव को अपने कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।

थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर सकीनी कपूर ने कहा कि पुलिस की ओर से इस मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान को खंडहर बना दूंगा, पुल और बिजलीघरों को बनाएंगे निशाना, ट्रंप ने फिर दी धमकी

हिमखबर डेस्क अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को...

हिमाचल: परीक्षा पेपर टेंपरिंग की पुष्टि के बाद परिजनों ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग, जानें क्या कुछ कहा

हिमखबर डेस्क झंडूता क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्योरा...