
बद्दी, सुभाष चंदेल13 फरवरी :
सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत लुमिनस पावर टेक लिमिटेड बद्दी ने विक्ट्री इंडिया नेशनल आर्गेनाईजेशन के सहयोग से मेगा सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया I इस मेगा अभियान में पहले ट्रक यूनियन बद्दी में चालकों को सड़क सुरक्षा के लिए टिप्स दिए, जिसमे ट्रैफिक इंचार्ज बद्दी रमेश शर्मा, लुमिनस कंपनी के प्लांट हेड नरेंद्र खन्ना व् एच आर मैनेजर पुनीत कुमार ने वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा नियमो की पालना करने के लिए आग्रह किया I
इसके बाद एन एच मलपुर में एक बड़ा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया I जिसमे एस एच ओ बद्दी विजय कुमार ने शिरकत ली। इस सड़क सुरक्षा अभियान की अगुवाई लुमिनस कंपनी के प्लांट हेड नरेंद्र खन्ना ने की I इस अभियान के तहत लगभग 300 वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमो की पालना करने के लिए प्रेरित किया व् वाहनों में ग्लोइंग स्टिकर्स लगाए गए और सड़क सुरक्षा नियमों वाले पम्पलेट भी बांटे I इसके अतिरिक्त जो लोग सड़क सुरक्षा नियमों की पालना कर रहे थे उन्हें फूल देके सम्मानित भी किया I
प्लांट हैड नरेंद्र खन्ना ने कहा की सभी लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों की पालना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक हैं I इसलिए अपने जीवन में सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए आवश्यक तौर पर ट्रैफिक नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा की लुमिनस पावर टेक लिमिटेड बद्दी आगे भी इस तरह के अभियान को चलाती रहेगी ताकि लोगों का बहुमूल्य जीवन बचाया जा सके। इस अभियान में लुमिनस पावर टेक लिमिटेड बद्दी के लगभग 50 कर्मचारियों ने भाग लिया I
जिसमे विशेष तोर पर लुमिनस कंपनी के प्लांट हेड नरेंद्र खन्ना व् एच आर मैनेजर पुनीत कुमार, साथ ही राहुल कुमार, सुखबीर, कुलदीप, उमेश, तपन, कमल, राघविन्दर, सुषमा व् विक्ट्री इंडिया नेशनल आर्गेनाईजेशन की ओर से महेश कुमार, मुनीष कुमार, व रजनीश आगरा ने अपना योगदान दिया I
