
भलाड- शिबू ठाकुर
ज्वाली उपमंडल के अंतर्गत लुधियाड पंचायत में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम सेवा सप्ताह के अन्तर्गत बढ़ती उम्र का उल्लास शीर्षक नाम से कार्यक्रम किए गए । इसमें बुजुर्गों का कार्यक्रम नृत्य गीत कविता पाठ तबला बजाना इत्यादि कार्यक्रमों का आयोजन कर बड़े बुजुर्गों का सम्मान किया गया।
साथ ही साथ आज के युवाओं को बुजुर्गों के सम्मान करने के लिए जागरूकता शिविर लगाया गया जिसमें स्थानीय लोगों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं,आशा वर्करों, पटवारी, पंचायत सचिव , पंचायत प्रधान व पंचायत सदस्य ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही कल्याण अधिकारी ज्वाली सुंदरी राणा ने कहा कि सरकार एवं डीसी व एसडीएम ज्वाली कृष्ण कुमार शर्मा के दिशा निर्देश अनुसार इस कार्यक्रम आयोजन किया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जानकारी दी।
इस कार्यक्रम कार्यक्रम में महिलाओं ने कांगड़ी संस्कृति के गीत गाकर तथा नृत्य करके लोगों का मनोरंजन किया। सुंदरी राणा जी ने 60 साल से ऊपर लोगों को पेंशन के बारे मे जानकारी दी।
अपने विभाग की तरफ से लोगों की हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम में कमलेश कुमारी आंगनवाड़ी सुपरवाइजर पलौहडा ने विशेष योगदान दिया।
इस मौके पर कल्याण अधिकारी सुंदरी राणा, पटवारी अमित चौधरी, पंचायत सचिव दिनेश सिंह, पंचायत प्रधान मीना देवी, पंचायत सदस्य, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , तथा समाजसेवी अंशु चौधरी उपस्थित रहे।
