
दुराना- राजेश कुमार
महिला दिवस के अबसर पर धर्मशाला में आयोजित समारोह में राकेश पठानिया, वन मंत्री हिमाचल प्रदेश के कर कमलों से लिटिल फ्लावर पब्लिक स्कूल दुराना की पांच बेटियों राशि, तमन्ना, आरुषि, एलिश व साहिबा को प्रशस्ति पत्र व ₹5000 की धनराशि से सम्मान प्राप्त हुआ है l ये बिद्यालय व क्षेत्र के लिए गौरव की बात है l
स्कूल चेयरमैन किशोर चौधरी व समस्त अध्यापकों ने बेटियों को व उनके अभिभावकों को शुभकामनायें दीं l प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने बताया कि इन बेटियों ने पूरे क्षेत्र में एक मिसाल पेश करके भारत सरकार द्वारा चलाए गए बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान मे अपनी विशेष भूमिका निभाई है l साथ ही उन्होंने ऐसे बेटियों के उत्थान के विशेष कार्यक्रमों के लिए हिमाचल सरकार का धन्यवाद किया l
