लिटिल फ्लाबर स्कूल में बाल दिवस पर खिले बच्चों के चेहरे

--Advertisement--

लिटिल फ्लाबर स्कूल में बाल दिवस पर खिले बच्चों के चेहरे।

शाहपुर – अमित शर्मा

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस लिटिल फलबेर पब्लिक स्कूल दुराना के प्रांगण में बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। नेहरू जी के जयंती के शुभ अवसर पर बाल-मेले का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विद्यालय के चैयरमैन किशोर चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित किया व चाचा नेहरू के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए मेले का शुभारम्भ किया। जिसमें विद्यालय में बच्चों नें नृत्य- संगीत मुकाबलो के साथ लोक गायन मे समा बांधा।

उच्च कक्षाओं के बच्चों नें लम्बी कूद, ऊँची कूद 100 मीटर दौड़,व कबड्डी मे तथा निम्न वर्ग के बच्चों ने सैक रेस,नीडल रेस पोटैटो रेस जैसी अनेक खेलो मे अपने जौहर दिखाए।

मुख्य अतिथि महोदय ने छात्रों को बाल दिवस की बधाई देते हुए कहा कि देश में बाल दिवस जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है जिन्हें बच्चे बड़े प्यार से चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे।

नेहरू जी को बच्चों से बहुत लगाव था और उनका मानना था कि बच्चे देश के भविष्य हैं। बच्चों को अच्छी शिक्षा व स्वास्थ्य दिये जाने की जरूरत है ताकि वे भविष्य में समाज व देश के विकास में अपना योगदान दे सकें।

विद्यालय के प्राचार्य राकेश कुमार ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाल दिवस का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना , उन्हेें सुरक्षित माहौल देना और शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान देना है। यह दिन बच्चों के खुशी का प्रतीक है , साथ ही उनके अधिकारों के प्रति समाज में जिम्मेदारी को बढ़ावा देता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मनचाहा वाहन नंबर बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

 डिप्टी सीएम बोले, परिवहन विभाग ने वित्तीय प्रबंधन में...

ओएमएस ट्रायल के बाद शुरू होगी पठानकोट से बैजनाथ तक सीधी रेल

हिमखबर डेस्क पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल मार्ग पर 24 फरवरी को अंतिम...