लिटिल फलाबर स्कूल के होनहारों ने जीता अंडर-19 कब्बडी का फाइनल मुकाबला

--Advertisement--

दुराना – अमित शर्मा 

राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भरमाड़ में ज्वाली जोन की अंडर 19 लड़कों की खेल कूद प्रतियोगिता में लिटिल फलाबर पब्लिक स्कूल दुराना के बच्चो ने कबड्डी का फाइनल मैच की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

जिसमे 32 के करीब स्कूलों को पछाड़ते देते फाइनल मुकाबले में जीएसएसएस कोटला को हराकर जीत हासिल की। वहीं कुश्ती के 60 किलोग्राम भार वर्ग में नवनीत ने सिल्वर मेडल जीता।

गौरतलब हो कि अधिकांश तौर और प्राइवेट स्कूल इस तरह की खेल कुल प्रतियोगिता में भाग नहीं लेते लेकिन लिटिल फलाबर पब्लिक स्कूल पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है।

वहीं स्कूल के बच्चों की उपलब्धि के लिए चंगर क्षेत्र के लोग बच्चों को बधाई व शुभकामनाएं दी रहे हैं।

वही स्कूल के चैयरमैन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य किशोर चौधरी ने विजेता प्रतिभागियों व उनके अभिवावकों को बधाई व शुभकामनाएं दी।

साथ ही स्कूल के प्रधानचार्य राकेश कुमार ने बताया कि स्कूल बच्चे न केवल बौद्धिक विकास अपितु शारिरिक स्वास्थ्य के लिए भी प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि खेलें हमारा अभिन्न अंग हैं। पढ़ाई के साथ साथ जीवन मे खेलों का भी बहुत महत्व है। क्योंकि अगर हम स्वस्थ होंगे तभी हमारा मस्तिष्क स्वस्थ होगा।

उन्होंने बताया कि स्कूल में अनुभवी शारीरिक शिक्षक की देख रेख में बच्चों को छोटी कक्षाओं से ही खेलों के लिए तैयार की जाता है ताकि बच्चों खेलों से बंचित न रहे। वही उन्होंने समस्त खिलाडियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...