लाहौल में चीन की महिला गिरफ्तार, 2 साल से बिना वीजा के भारत में रह रही थी महिला

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में पुलिस ने एक चाइना की महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जो बिना वीजा के भारत में रह रही थी। इस महिला को दारचा के पास पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार जिला लाहौल-स्पीति की पुलिस चैक पोस्ट दारचा में एक टैक्सी वाहन लेह जाने के लिए पहुंचा।

दारचा चैक पोस्ट पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी द्वारा उक्त वाहन का इन्द्राज करने के साथ इसकी सवारियों को चैक किया, जिसमें एक महिला विदेशी मूल की प्रतीत होने पर सम्बन्धित महिला से पूछताछ कर इसका पासपोर्ट व भारतीय वीजा चैक किया।

सम्बन्धित महिला चीन की नागरिक पाई गई, जिसके पास भारत में रहने का वीजा समाप्त हो चुका था व करीब 2 वर्ष से भारत में बिना वीजा के रह रही थी।

त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना केलांग से अन्वेषण दल मौके पर पहुंचा व सम्बन्धित चीनी मूल की महिला के विरुद्ध विदेशी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

वहीं अभियुक्ता को अदालत में पेश करवाया गया, जहां से इसे 6 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। सामरिक दृष्टि से जिला का महत्व होने के कारण जिला की चैक पोस्टों में आने-जाने वालों की जांच की जाती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...