लाल आतंक पर बड़ा प्रहार, कल हिड़मा, आज मेटुरी समेत सात नक्सली ढेर, 50 गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की कार्रवाई लगातार जारी है। बीते रोज जहां सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के टॉप कमांडर माडवी हिड़मा और उसकी पत्नी समेत 6 नक्सलियों को मार गिराया था।

वहीं, आज बुधवार को आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के मारेडुमिल्ली इलाके में सुरक्षाबलों ने सात नक्सलियों को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि मारे गए इन सात नक्सलियों में से एक प्रमुख नक्सली भी शामिल है, जिसका नाम मेटुरी जोगाराव उर्फ शंकर बताया जा रहा है।

शंकर आंध्र-ओडिशा बॉर्डर में एरिया कमेटी मेंबर के तौर पर काम करता था और नक्सल संगठन में तकनीकी मामलों का विशेषज्ञ माना जाता था।

एडीजी महेश चंद्र लड्डा के बोल 

राज्य के इंटेलिजेंस एडीजी महेश चंद्र लड्डा ने बताया कि मारे गए नक्सलियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। मौके पर हथियार औऱ तकनीकी उपकरण भी बरामद हुए हैं।

एडीजी ने बताया कि 17 नवंबर को सुरक्षाबलों ने एक अहम ऑपरेशन चलाया था। मारेड्डुमिल्ली में हुई इस मुठभेड़ में नक्सली नेता हिड़मा समेत छ नक्सली मारे गए थे।

उनके पास से जुटाई गई सूचना के आधार पर पुलिस ने बीते दिनों बड़े पैमाने पर सर्च अभियान चलाया और करीब 50 नक्सलियों को गिरफ्तार किया। राज्य के इतिहास में यह पहली बार हुआ जब इतनी बड़ी संख्या में नक्सली पकड़े गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...