लापता युवती की सूचना देने वाले को मिलेगा 2 लाख रुपये ईनाम

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

वर्ष 2016 में लापता हुई हरियाणा के पानीपत जिले के थाना समालखा के अंतर्गत गांव पट्टी कल्याणा की एक युवती की सूचना देने वाले व्यक्ति के लिए सीबीआई ने दो लाख रुपये ईनाम की घोषणा की है।

चंडीगढ़ के सैक्टर 30-ए में स्थित सीबीआई की विशेष अपराध शाखा द्वारा हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव को प्रेषित पत्र के अनुसार 8 अगस्त 2016 को लापता हुई अन्नु कुमारी की उम्र उस समय 20 वर्ष थी और उसकी लंबाई लगभग पांच फुट छह इंच थी।

अन्नु कुमारी की गुमशुदगी के संबंध में सीबीआई की विशेष अपराध शाखा ने 25 मार्च 2025 को केस दर्ज किया था।

उसके बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए सीबीआई के जांच अधिकारी के मोबाइल नंबर 98888-51676 पर या सीबीआई कार्यालय में या कार्यालय के दूरभाष नंबर 0172-2657285 पर संपर्क किया जा सकता है।

सीबीआई की विशेष अपराध शाखा के इस पत्र की प्रतियां हमीरपुर सहित हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों को भी अग्रेषित की गई हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल के बाद सरकार की एक और बड़ी राहत, ईरान युद्ध के बीच हुआ बड़ा फैसला

हिमखबर डेस्क  सरकार ने ईरान की लड़ाई और उसके परिणामस्वरूप...

शादी से इंकार करने पर युवक ने मंगेतर पर किया चाकू से जानलेवा हमला, मामला दर्ज

चम्बा - भूषण गुरूंग  जनपद के सलूणी क्षेत्र में एक...

एसडीएम फतेहपुर के बेटे श्रेयन बने सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड खिलाड़ी

फतेहपुर - अनिल शर्मा  प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती।...