लापता युवक के अपहरण और हत्या की साजिश का खुलासा, बिहार के तीन दोस्तों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

जिला के तहत पुलिस थाना सुन्नी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने बिहार के एक लापता युवक के तीन दोस्तों के खिलाफ उसे जान से मारने की नीयत से अगवा करने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, मुजफ्फरपुर (बिहार) निवासी चतुरी राम पुत्र स्व. सरजू राम निवासी गांव व डाकघर सिंगारफुल्गा तहसील और जिला मुजफ्फरपुर बिहार ने 15 मार्च को अपने बेटे राम परवेश राम और उसके तीन दोस्तों अरुण, विकेश कुमार और महेश कुमार के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। थाना प्रभारी सुन्नी, इंस्पैक्टर दिलू राम द्वारा की गई गहन जांच और तथ्यों के सत्यापन के दौरान यह पाया गया कि लापता राम परवेश राम का उसके ही तीन दोस्तों ने मिलकर अपहरण किया है।

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी अरुण, विकेश और महेश (सभी निवासी बिहार, आयु 22 वर्ष) ने राम परवेश राम को जान से मारने की नियत से अगवा किया है।

तथ्यों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ बी.एन.एस. की धारा 140(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

एस.एच.ओ. सुन्नी दिलू राम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगामी तफ्तीश जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...