लापता युवक का नाले में मिला शव, ये जताई जा रही आशंका

--Advertisement--

बिलासपुर, 03 अगस्त – सुभाष चंदेल

भराड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव दधोल में एक लापता युवक का शव मिला है।वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।

जानकारी है कि मृतक युवक दधोल में अपनी बहन के पास रहता था। परिजनों ने बताया कि युवक मानसिक तौर से अस्वस्थ था। परिजनों का कहना है कि युवक मंगलवार को बांस काटने के लिए गया हुआ था।

युवक जब शाम तक घर नहीं लौटा तो, परिजनों ने अंदाजा लगाया कि दूसरे घर गया होगा। लेकिन जब वहां पता किया तो युवक वहां पर भी नहीं था। जिसके बाद परिजनों ने हर संभावित जगहों व नदी-नाले किनारे तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा।

बुधवार को परिजनों ने युवक की गुमशुदगी की शिकायत भराड़ी थाना में दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस टीम ने युवक की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान युवक साथ के लगते मंगलौत चरड कुंड के समीप नाले में मृत अवस्था में मिला।

वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।मृतक की पहचान ललित कुमार पुत्र दलीप सिंह गांव डाकघर पौंटा तहसील सरकाघाट के रूप में हुई है।

डीएसपी के बोल

मामले की पुष्टि डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में युवक का बांस काटते समय पैर फिसलने से डूब कर मौत होने की आशंका है। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...