लापता टैक्सी ड्राइवर की कीरतपुर नहर में मिली लाश

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

शिमला से सैलानियों को मनाली लेकर गए टैक्सी चालक की लाश कीरतपुर नहर में मिली है। मामले की शिकायत टैक्सी चालक के बेटे ने पुलिस के पास दर्ज करवाई थी, जिसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की और अब उसकी लाश कीरतपुर नहर में मिली है।

बताया जा रहा है कि टैक्सी चालक दो सैलानियों को लेकर मनाली गया था, लेकिन वापस शिमला नहीं लौटा, जिसके बाद टैक्सी चालक के बेटे ने पुलिस को शिकायत देकर पिता के अपहरण का शक जताया था।

जानकारी के अनुसार सदर पुलिस थाना शिमला में देशराज ट्रैवल एजेंट विक्ट्री टनल ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि 24 जून को उसके पिता गुरमीत सिंह व जसपाल करण सिंह दो सैलानियों को अपनी टैक्सी में शिमला से मनाली लेकर गए थे।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि 25 जून को उसके पिता ने उसे फोन पर बतलाया कि वह बरमाणा में वापस आ गया है, लेकिन शिमला नहीं पहुंचा है। शिकायतकर्ता ने शक जताया कि उपरोक्त सैलानियों ने उसके पिता का अपहरण कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

घायल तड़पता रहा, परिजन गिड़गिड़ाते रहे, कांगड़ा जिला में खुल गई सरकारी अस्पताल की पोल, वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के धरोहर गांव गरली स्थित सिविल अस्पताल...

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बिना नाम लिए PM पर साधा निशाना, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

हिमखबर डेस्क  इजरायल-अमेरिका व ईरान के मध्य युद्ध के बीच...