
मंडी, 14 जुलाई, मंडी, नरेश कुमार
राजकीय जिला पुस्तकालय मंडी के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. राकेश शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार के प्रतिष्ठान राजा राम मोहन राय लाईब्रेरी फाउंडेशन कोलकता की ओर से जिला के 144 पुस्तकालयों को 34-34 पुस्तकों के सैट उपलब्ध करवाए गए हैं । उन्होंने बताया कि इन पुस्तकालयों में राजकीय तहसील पुस्तकालय सरकाघाट, राजकीय सामुदायिक केंद्र पुस्तकालय चौंतड़ा तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के 142 पुस्तकालय सम्मिलित हैं ।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार के प्रतिष्ठान राजा राम मोहन राय लाईब्रेरी फाउंडेशन कोलकता की ओर से प्रदेश भर के पुस्तकालयों के लिए पुस्तकें जारी की जाती हैं, जो राज्य शिक्षा निदेशालय के माध्यम से राजकीय जिला पुस्तकालयों और वहां से विभिन्न पुस्तकालयों में वितरित की जाती है ।
जिला पुस्तकालय प्रभारी भगत सिंह गुलेरिया ने बताया कि शिक्षा निदेशालय से प्राप्त पुस्तकों को स्कूल पुस्तकालयों में पाठकों के उपयोग हेतु प्रेषित किया गया है । इनमें अन्य विषयों के अलावा ऐतिहासिक पुस्तक हिस्ट्रीय ऑफ मंडी स्टेट भी शामिल है ।
