लचोड़ी-भलेई मंदिर सड़क मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, तीन की मौत, एक घायल

--Advertisement--

Image

डलहौज/चम्बा- भूषण गूरुंग

जिला चंबा में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। जहां पर एक आल्टो कार हादसे की शिकार हो गई है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत होनी बताई जा रही है। वहीं एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा  है। हादसा 11 बजे के करीब का बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह करीब 11 बजे जब अचानक लचोड़ी-भलेई मंदिर सड़क मार्ग पर एक अल्टो कार हादसे की शिकार हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि पूरी सड़क लहूलुहान हो गई है। वही अल्टो कार चकनाचूर हो गई है।

सभी मृतक जम्मू कश्मीर के बताए जा रहे हैं फिलहाल अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हुई है वही पुलिस टीम को हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच चुकी है। मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा भेज दिया गया है। वहीं घायल व्यक्ति को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए मेडिकल चंबा पहुंचाया गया है।

बताया जा रहा है कि चारों लेबर का काम करते हैं और उक्त मार्ग पर पाइप लाइन का काम कर रहे थे। हादसा उस समय भी आया जब चारों व्यक्ति एक अल्टो कार में सवार होकर में चोरी भिलाई मंदिर सड़क मार्ग से होकर गुजर रहे थे।

उसी दौरान चालक ने अल्टो कार से नियंत्रण खो दिया और कार एक सड़क से दूसरी सड़क पर पहुंच गई। हादसे के बाद तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...