लगातार बारिश से सड़ने के कगार पर पहुंची गेहूं

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

उपमंडल नूरपुर में बिगड़े मौसम के कारण हो रही झमाझम बारिश किसानों की पकी हुई गेहूं की फसल के लिए कहर बन गई है। आलम यह है कि क्षेत्र में 80 फीसद फसल खेतों में खड़ी है, जिस पर बीते एक सप्ताह में बुधवार को तीसरी बार आसमान से आफत की बूंदें बरस कर किसानों को भारी मुश्किलें पैदा कर रही है।

किसानों के अनुसार असिंचित क्षेत्र में जब फसल को बारिश की जरूरत थी तो जनवरी से मार्च माह तक लगातार सूखे की स्थिति बनी रही और इस कारण क्षेत्र में फसल करीब 15 दिन पहले ही सूख गई। जिसे किसानों ने काटना शुरू किया था, तो अब फसल को समेटने के लिए बिगड़ा मौसम किसानों की भारी परेशानियों का कारण बन गया है।

हालात यह हैं कि बीते एक सप्ताह में बुधवार को तीसरी बार हुई बारिश ने किसानों की मेहनत की कमाई पर जमकर पानी बरसाया है। इस कारण फसल की कटाई का कार्य भी बाधित हुआ है। पक्की हुई फसल पर लगातार हो रही भारी बारिश से खेतों में गेहूं सड़ने के कगार पर पहुंच गई है। वहीं, अनाज पर भी काला पड़ने का खतरा मंडरा रहा है।

जिला में करीब 94 हजार हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की फसल उगाई जाती है, जिसमें करीब 34 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित व करीब 60 हजार हेक्टेयर भूमि असिंचित है, लेकिन इस बार क्षेत्र में मौसम के लगातार खुश्क रहने से फसल 15 दिन पहले ही सूख गई और अब लगातार बिगड़ रहा मौसम किसानों के लिए आफत बना हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...