
लंज- निजी संवाददाता
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंज में आज सात दिवसीय एनएसएस शिवर का आयोजन किया गया।जिसका शुभारंभ स्थानीय पाठशाला के स्कूल प्रवंधक समिति के अध्यक्ष मेहर सिंह ने किया।
इस कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश महाजन ने वच्चों को एनएसएस के महत्व व गतिविधियों के प्रति जागरूक किया। एनएसएस प्रभारी मनीष भारती व महिला प्रभारी वविता ने वच्चों को कैंप की विशेषताओं के वारे में अवगत करवया।
- सात दिवसीय केंप के दौरान एनएसएस के स्वयंसेवी स्कूल के आसपास, लंज वाजार व गोद लिए गांव लंज खास में सफाई अभियान चलाएंगे। साथ ही लोगों को घरों के आसपास सफाई रखने व कोविड के वारे में जागरूक भी करेंगे।
इस दौरान लोगों को रेली व सलोगनों के माध्यम से सफाई रखने के वारे में वताऐंगे। इस कार्यक्रम के दौरान स्कूल के अधिक्षक इंद्रजीत सिंह, एसएमसी के समस्त सदस्य व अध्यापक मौजूद रहे।
