लंज महाविद्यालय में पर्यावरण जागृति प्रतियोगिता आयोजित

--Advertisement--

लंज महाविद्यालय में पर्यावरण जागृति प्रतियोगिता आयोजित।

शाहपुर – कोहली

राजकीय महाविद्यालय लंज में ईको क्लब के सौजन्य से बुधवार को पर्यावरण जागृति पर मॉडल प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता का विषय टरेरियम बनाना रहा।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ संजय शर्मा ने शिरकत की उन्होंने बच्चों को पर्यावरण के लिए जागरूक किया।

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में पर्यावरण और आस पास के वातावरण को समझने में मदद मिलती है।

इस दौरान ईको क्लब प्रभारी सहायक आचार्य तनु प्रिया ने भी बच्चों को पौधों के प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने व अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।

बी एस सी तृतीय वर्ष से पारस कौंडल ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। डॉ ब्रिजिंदर भूषण सहायक आचार्य ने निर्णायक की भूमिका अदा की।

इस अवसर पर विज्ञान संकाय के सभी बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुबारिकपुर-रानीताल नैशनल हाईवे पर हादसा, LPG सिलैंडरों से भरा ट्रक पलटा…चालक घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारिकपुर-रानीताल नैशनल हाईवे पर मानगढ़ के पास उस...

हिमाचल में जम्मू के युवक की करतूत, नल से पानी भरने गई महिला के छीने गहने

भटियात - अनिल संवियाल  हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा के...

राम रहीम को बड़ी राहत, 24 साल पुराने हत्याकांड मामले में कोर्ट ने किया बरी, सात साल पहले हुई थी उम्रकैद

हिमखबर डेस्क  पत्रकार छत्रपति हत्याकांड मामले में उमर कैद की...