लंज कॉलेज ने छेड़ा नशे के विरुद्ध अभियान

--Advertisement--

Image

लंज- निजी संवाददाता

राजकीय महाविद्यालय लंज में प्रहरी क्लब द्वारा नशा मुक्त अभियान के तहत ” एक युद्ध नशे के विरूद्ध तथा “से नो टू ड्रग यस तो लाइफ” थीम के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ वेद प्रकाश पटियाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।

मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों पर विद्यार्थियों को अवगत करवाया। इसके साथ साथ विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने को कहा। इसके अलावा इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के समन्वयक सहायक आचार्य मुकेश कुमार तथा सहायक आचार्य रविंद्र डोगरा ने भी विद्यार्थियों को नशे के संबंध में जागरूक किया। इसके उपरांत महाविद्यालय से लंज बाजार तक एक रैली भी आयोजित की गई।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर डॉ ब्रिजेंद्र भूषण, सहायक आचार्य अरविंद, सहायक आचार्य पंकेश तथा सहायक आचार्य दीप सिंह मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...