लंज काॅलेज में बर्षा पटियाल को सौंपी NSUI अध्यक्ष की कमान

--Advertisement--

Image

लंज – निजी संवाददाता 

लंज महाविद्यालय की एनएसयूआई की कार्यकारिणी का गठन जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी युवा अध्यक्ष पंकज कुमार पंकू की अध्यक्षता व जिला कांगड़ा एनएसयूआई के अध्यक्ष नितिन जंवाल की देखरेख में किया गया।

वर्षा पटियाल को लंज महाविद्यालय एनएसयूआई की कार्यकारिणी का अध्यक्ष, गोरव शर्मा, तन्नवी रंधावा को संचालक व शिवाली शर्मा को सह संचालक का पदभार सौंपा गया।

नितिन पटियाल व आंचल धीमान को उपाध्यक्ष, सह सचिव अभिषेक, प्रफुल्ल पाठक बनाया गया। पंकज कुमार पंकू ने कहा कि वर्तमान सरकार पेपर लीक सरकार बनकर रह गई है।

लंज काॅलेज के भवन को पिछले एक साल से काॅलेज प्रशासन ब वच्चों को सौंपने की बात की जा रही है जबकि वर्तमान सरकार इस सत्र में भी काॅलेज का काम पूरा नहीं करवा पाई है।

उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने अगस्त महीने की पहली तारीख तक भवन बच्चों को नहीं दिया तो इसके लिए बहुत बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...