बिजली नहीं तो नहीं लगाऐंगे कक्षाएं।
लंज/शाहपुर – नितिश पठानियां
राजकीय महाविद्यालय लंज में आज कालेज के छात्रों ने कक्षाएं नहीं लगाई व सरकार, बिजली विभाग व कालेज प्रशासन के विरूध जोरदार नारेवाजी की।
कॉलेज के छात्रों ने कहा कि लंज कालेज के बच्चों को पिछले एक साल से ज्यादा समय से नए भवन में शिफ्ट कर दिया लेकिन अभी तक कक्षाओं में बिजली का प्रवंध नहीं किया गया है। जिससे बच्चों को पसीने से नहां कर भरी गर्मी में कक्षाएं लगाने के लिए मजवूर होना पड रहा है।
बच्चों ने कहा कि इस प्रदर्शन में कालेज के समस्त छात्र हिसा ले रहे है व सोमवार को अगर किसी प्रकार का हल नहीं किया जाता है, तो कक्षाओं के वहिष्कार के साथ – साथ छात्र कालेज भवन की तालावंदी करने से पिछे नहीं हटेंगे। जिसकी सारी जिमेवारी कालेज प्रशासन, प्रदेश सरकार व बिजली विभाग की होगी।
छात्रों ने कहा कि कहने को तो लंज कालेज में समस्त सुविधाओं की बात की जाती है पर, बिना बिजली के बच्चों को टंकियों का गर्म पानी पीने व बिना बिजली के कंप्यूटर की कक्षाएं तक लगानी पड रही है। कहने को आईसीटी लैब की सुविधा प्रदान कर दी गई है पर, बिजली के विना कम्यूटर धूप फांक रहे है।
छात्रों ने कहा कि वह बाहर खुले में रह सकते है पर, गर्मी के मौसम में कक्षाओं मे नहीं जाऐंगे। क्योंकि एक एक कक्षा में 30 से 60 वच्चे एक साथ वैठ रहे है व पंखों के विना कक्षाएं लगाकर आने पर ऐसा लगाता है, जैसे किसी पूल में नहाकर आऐं है। छात्रों ने कहा जक तक बिजली का पूरा प्रवंध नहीं किया जाता है, तव तक वह कक्षाओं में प्रवेश नहीं करेंगे।

कार्यवाहक प्राचार्य डाक्टर व्रिजेंद्र भूषण के बोल
वहीं कार्यवाहक प्राचार्य डाक्टर व्रिजेंद्र भूषण से बात करने पर उन्होने कहा कि कुछ दिन पहले ट्रांसफार्मर लगाने का काम लगा था, पोल लगा दिए गए है। उस पर ट्रांसफार्मर लगाया जाना है। उन्होने बिजली विभाग को पत्राचार के माध्यम से ट्रांसफार्मर लगाने के लिए कहा है व आज भी बिजली विभाग के अभियंता को सुचित कर दिया गया है।
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर आंचल, अरूषी, संजना, नेहा, अशीष, नितिन, पारुल, शिवानी, निहारिका, अंकित, रोहित, सुरजीत, संचित, अभिनव, विकास, अभिषेक, मोहित, विशाल, नितिश, निखिल राणा सहित कालेज के समस्त छात्र मौजूद रहे।

