लंज कालेज में खेल मैदान की मिट्टी धसने से नुकसान

--Advertisement--

लंज – निजी संवाददाता

लंज महाविद्यालय के भवन को वने अभी दो साल हुए है लेकिन अभी से भवन के प्रांगण में वने खेल मैदान की मिट्टी वैठना शुरू हो गई है। जिसकी बजह से महाविद्यालय के भवन को खतरा हो सकता है।

चंगर संघर्ष सेवा समिति के कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रितम सिंह के नेतृत्व में आज कालेज के भवन का निरिक्षण किया तो पाया कि भवन के पिछले हिस्से में पानी की निकासी न होने के कारण पानी भवन की नींव व खेल मैदान के ढंगे में लग रहा है व कालेज के भवन का पानी खेल के मैदान में जा रहा है व सहीं पानी की निकासी न होने के कारण खेल मैदान में ही पानी खडा हो रहा है। जिसकी बजह से खल के मैदान की मिट्टी धंस रही है व खल मैदान के चारों तरफ लगाया फूटपाथ जगह जगह से धंस रहा है।

चंगर संघर्ष समिति के सदस्यों ने प्रदेश सरकार व पीडव्यूडी विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि कालेज के मैदान में मिट्टी डालकर बरसात के पानी की सही से निकासी करवाई जाऐ ताकि कालेज के भवन व मैदान के लिए वनाए गए ढंगे को गिरने से वचाया जा सके।

सहायक अभियंता पीडव्यूडी सव डिविजन लंज अनुराग कौंडल के बोल

वहीं सहायक अभियंता पीडव्यूडी सव डिविजन लंज अनुराग कौंडल से वात करने पर उन्होने कहा कि आज ही टीपर व जेसीवी लगाकर मैदान में मिट्टी डाल दी जाऐगी व मैदान के पानी की निकासी व अन्य कुछ कार्यो, को करवाने के लिए ठेकेदार को 5 लाख टेंडर कर दिया गया है, जल्द सभी कार्य करवा दिए जाऐंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...