रोटरी क्लब धर्मशाला और रोटरी क्लब शाहपुर ने तंबाकू नियंत्रण पर किया सेमिनार का आयोजन।
शाहपुर – नितिश पठानियां
रोटरी क्लब ऑफ़ धर्मशाला तंबाकू के खिलाफ लंबे समय से जागरुकता अभियान चला रहा है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए रोटरी क्लब धर्मशाला और रोटरी क्लब शाहपुर ने संयुक्त रूप से 06-07-2023 को मेडिकल कॉलेज टांडा फैकल्टी के सहयोग से द्रौणाचार्य बीएड कॉलेज रैत में तंबाकू नियंत्रण और COTPA act -2003 पर जनता में जागरूकता पैदा करने के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम में डॉ. ऐश्वर्या (जिला) समन्वयक तंबाकू नियंत्रण) और डॉ साक्षी सुपेरिया (परियोजना समन्वयक) मुख्य वक्ता थीं।
उन्हों ने COTPA act -2003 और अधिनियम की धाराओं में विभिन्न प्रावधानों के बारे में बताया। उन्होंने तंबाकू के सेवन से होने वाले प्रभावों के बारे में बच्चों को जागरूक किया।

उन्हों ने बताया कि तंबाकू का सेवन करने वालों के स्वास्थ्य पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। वास्तव में, तम्बाकू के कारण होने वाली बीमारियों से वैश्विक स्तर पर हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है। भारत में भी यह मृत्यु और कई बीमारियों के प्रमुख कारणों में से एक है।
इसी कार्यक्रम के दूसरे चरण में 07-07-2023 को जिला परिषद हॉल धर्मशाला में जागरूता अभियान में डॉ. वंदना (डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम ऑफिसर ) CMO ऑफिस धर्मशाला, डॉ. ऐश्वर्या (जिला) समन्वयक तंबाकू नियंत्रण) और डॉ साक्षी सुपेरिया (परियोजना समन्वयक) ने लोगों को तबाकू से होने बाली हानियो के बारे में बताया।

इस प्रोग्राम में डिस्ट्रिक्ट पंचायत प्रधान और सेक्रेटरी भी उपस्थित रहे। रोटरी क्लब के प्रेजिडेंट रोटेरियन इंजीनियर तेज सिंह ने कहा की रोटरी क्लब आने बाले समय में इसी तरह के और कार्यक्रम आयोजित करता रहे गा।

