
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रांगण मैं 02.09.2022 को माधव के आरजी लिमिटेड देगी दस्तक l
शाहपुर – नितिश पठानियां
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर मैं 02.09.2022 को माधव केआरजी लिमिटेड साक्षात्कार के माध्यम से नियमित 100 पदों को भरेगी l आगामी 02 सितंबर 2022 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के सौजन्य से पटियाला की माधव केआरजी लिमिटेड द्वारा आयोजित कैंपस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं l
इस कैंपस साक्षात्कार में वही युवक भाग ले सकते हैं जिनकी उम्र 18 से 32 साल वर्ष के बीच हो और जिन युवकों ने वेल्डर, फिटर, इलेक्ट्रिशियन, शीट मेटल आईटीआई कोर्स पास कर रखा हो l
यह जानकारी देते हुए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रधानाचार्य इंजीनियर संजीव सहोत्रा जी ने बताया कि 02 सितंबर 2022 को पटियाला की नामी कंपनी माधव केआरजी लिमिटेड कैंपस साक्षात्कार के लिए आ रही है l कैंपस साक्षात्कार में केवल वही युवा भाग ले सकते हैं जिन्होंने वांछित व्यवसायों में आईटीआई कोर्स पास कर रखा हो l
उन्होंने बताया कि कंपनी आईटीआई पास युवाओं को चयनित होने पर 1 साल के लिए ट्रेनिंग देगी ट्रेनिंग के उपरांत उन्हें 10,000 रुपए मासिक देगी l उसके बाद उन्हें ट्रेनी के तौर पर नियमित भी करेगी l नियमित होने के उपरांत उन्हें ₹15000 मासिक के साथ उन्हें पी एफ को काटकर अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे l उन्होंने बताया कि इसमें पास आउट अभ्यार्थी जो 2014 से 2022 तक हो (एससीवीटी – एनसीवीटी) वही इसमें भाग ले सकते हैं l
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर मुकेश कौशल जी ने बताया यह कंपनी प्रशिक्षुओं को नियमित तौर पर लेकर जाएगी l उन्होंने बताया कि कंपनी चयनित युवाओं को सब्सिडाइज कैंटीन, रहने को कंपनी की कॉलोनी फ्री रहेगी, तथा खाने का सब्सिडाइज रेट पर कंपनी देगी l कंपनी (टीएमटी) सरिया (ब्रांड) की मैन्युफैक्चरिंग का काम करती है l कंपनी खाली 100 रिक्त पदों को भरेगी l
