रोजगार का सुनहरा अवसर: 100 पदों के लिए आईटीआई शाहपुर में 11अप्रैल को होंगे इंटरव्यू

--Advertisement--

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में मारुति सुजुकी लिमिटेड गुडगांव तथा मानेसर प्लांट के लिए सेपर इन्नोवेटिव एचआर सॉल्यूशन कंसलटेंट लेगी इंटरव्यू l

शाहपुर – कोहली

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में 11अप्रैल को मारुति सुजुकी लिमिटेड गुडगांव तथा मानेसर प्लांट के लिए सेपर इन्नोवेटिव एचआर सॉल्यूशन ऑनलाइन साक्षात्कार के माध्यम से सिनर्जी कंसलटेंट खाली 100 पदों को भरेगी l

आगामी 11 अप्रैल को सेपर इन्नोवेटिव एचआर सॉल्यूशन कंसलटेंट द्वारा आयोजित कैंपस साक्षात्कार में वही युवक भाग ले सकते हैं जिनकी उम्र 18 से 25 साल वर्ष के बीच हो और जिन युवकों ने फिटर, डीजल मैकेनिक,मशीनिस्ट, टर्नर, मोटर मैकेनिक व्हीकल, पेंटर, वेल्डर, ट्रैक्टर मैकेनिक,टेक्नीशियन आटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग,मैकेनिक ऑटो बॉडी पेंटिंग, मकैनिक ऑटो बॉडी रिपेयर,पी पी ओ,शीट मेटल वर्कर, टूल एंड डाई मेकर व्यवसाय में आईटीआई कोर्स पास किया हो l

इस कैंपस साक्षात्कार में केवल वही युवा भाग ले सकते हैं जिन्होंने वांछित व्यवसायों में आईटीआई कोर्स पास कर रखा हो l कंपनी आईटीआई अभ्यर्थियों को 7 महीने के लिए कॉन्ट्रैक्ट तोर पर ही रखेगी l

चयनित आईटीआई युवाओं को ग्रॉस सैलेरी ₹27,890 मिलेंगे इसके अतिरिक्त इसमें वही अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं जिन्होंने दसवीं तथा आईटीआई पास आउट इन्हीं ट्रेड में की हो l

इसके अतिरिक्त कंपनी में सब्सिडाइज, यूनिफॉर्म, जूते तथा कंपनी की पॉलिसी की सुविधा रहेगी l इसमें पास आउट अभ्यार्थी जो 2018 से 2022 तक हो (एससीवीटी – एनसीवीटी) इसमें भाग ले सकते है l

कंपनी मारुति सुजुकी की संपूर्ण गाड़ियां तैयार तथा ऑटो पार्ट्स बनाती है l रिक्त खाली 100 पद सेपर इन्नोवेटिव एचआर सॉल्यूशन कंसल्टेंट के माध्यम से भरे जाएंगे l यह केंपस लिखित तथा मौखिक ऑनलाइन के माध्यम से होगा l

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...